परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने जम्मू में 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए आधारशिला रखी गई। इस परियोजना की कुल लंबाई 257 किलोमीटर की है और इसमें कुल 11,721 करोड़ रुपये निवेश किये गए हैं। ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच हर मौसम में संपर्क प्रदान करेंगी, जो की क्षेत्र की कृषि, औद्योगिक और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के साथ-साथ रक्षा बलों की तेज आवाजाही के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।
इन परियोजनाओं में कुछ खंडों का पुनर्वास और उन्नयन, वायडक्ट और सुरंग का निर्माण और ब्लैक स्पॉट का सुधार शामिल होगा। इसके साथ ही इसमें गोहा- खेलानी खंड का 2 लेन अपग्रडेशन, खेलानी टनल का निर्माण, NH-244 पर 83 किलोमीटर पर बाई डायरेक्शनल सुरंग का निर्माण, किश्तवाड़ बाईपास का लिंक रोड के साथ निर्माण शामिल है।
इन सब चीज़ों के अलावा NH-44 के रामवन से बनिहाल खंड में भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों में 4 लेन ट्विन ट्यूब सुरंगों एवं पुलों का निर्माण साथ ही नाशरी से रामबन के बीच भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरंगों एवं पुलों के निर्माण से हर समय संपर्क सुनिश्चित होगा। ये परियोजनाएं विभिन्न जिला मुख्यालयों की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों को जोड़ेगी और रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने में भी मदद करेंगी।










































