bhediya

कभी बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो की तरह अपनी हीरोइन के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले तो कभी गोविंदा के स्टाइल में ऑडियंस को हसाने वाले वरुण धवन किसी पॉवर पैक परफॉरमर से कम नहीं है। बॉलीवुड में वरुण ने करण जौहर की फिल्म ‘Student Of The Year’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने एक कॉलेज गोइंग स्टूडेंट का रोल अदा किया था। इस फिल्म के बाद वरुण ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग स्किल्स से लोगों को हर बार आश्चर्यचकित किया है। और अब फिर से लोगों को अपने एक्टिंग से शॉक करने के लिए वरुण तैयार हैं।

वरुण धवन और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर को खूब वरुण और कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, ‘पेश है ‘भेड़िया’ से मेरी पहली झलक।’ ये फिल्म अगले साल सिनेमा घरों में उतरेगी। फिल्म के रिलीज़ डेट की बात करें तो यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

बता दें कि यह फिल्म अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं। जिसमें वरुण-कृति के साथ दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी की भी मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म के निर्माता Dinesh Vijan हैं। इस फिल्म से पहले Kriti Sanon और Varun Dhawan की जोड़ी फिल्म ‘दिलवाले’ में दिखी थी और फिल्म कलंक’ के गाने में दोनों एक साथ डांस करते नज़र आये थे।