flight

बेंगलुरु से पटना जा रही Go First फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस फ्लाइट को कॉकपिट में एक दोषपूर्ण इंजन चेतावनी के कारण नागपुर के लिए डायवर्ट किया गया था, जिसके कारण कप्तान को एहतियात के तौर पर इंजन को बंद करना पड़ा। इस फ्लाइट में 139 यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

न्यूज एजेंसी ने एयरपोर्ट के निदेशक आबिद रूही के हवाले से लिखा है की “GoAir की उड़ान G8 873, जिसे GoFlight के रूप में पुनः ब्रांडेड किया गया है, ने सुबह 11.15 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। हमने इसे पूर्ण पैमाने पर आपातकाल घोषित करके सभी आवश्यक व्यवस्था की, जिसमें रनवे, फायर टेंडर, डॉक्टर, एम्बुलेंस उपलब्ध कराना और पुलिस के साथ को-ऑर्डिनेशन की आवश्यकता शामिल है।”

सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है और खाना परोसा गया है। यात्रियों को समायोजित करने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है जो शाम 4:45 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। इस विमान का निरीक्षण इंजीनियरिंग टीम कर रही है।