National Institute of Open Schooling (NIOS) ने सेकंडरी, सीनियर सेकंडरी और वोकेशनल कोर्सेस में एडमिशन की प्रोसेस शुरू कर दी है। बिना विलंब शुल्क के एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 है। NIOS, विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 15 मार्च तक बढ़ा देगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
1 फरवरी से 15 फरवरी तक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लेट फीस के रूप में ₹200 का भुगतान करना होगा। 16 से 28 फरवरी तक आवेदन करने वालों को लेट फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। 1 मार्च से 15 मार्च तक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से ₹700 का विलंब शुल्क लिया जाएगा। सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी कोर्सेस के लिए ऑन डिमांड परीक्षा 4 जनवरी, 2022 से आयोजित की जाएगी।
NIOS Admission 2022 के लिए ऐसे करे अप्लाई
➤NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
➤इसके बाद ‘Application Submission Link’ पर क्लिक करें।
➤एप्लीकेशन फॉर्म पर जाएं, इसमें पूछे गए डिटेल्स भरें।
➤सारी जानकारी वेरीफाई करने के बाद एप्लीकेशन जमा करें।
➤एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
➤फीस भरकर रिसिप्ट अपने पास डाउनलोड करके रख लें।












































