झारखंड (Jharkhand) सरकार ने कोरोना से मृतक के आश्रितों के लिए 50-50 हजार रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा कर दी है। पदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार जनता के सुख- दुख में शामिल है। कोरोना से हुई मौत की कमी को तो हम पूरा नही कर सकते, लेकिन हम सभी पीडि़त परिवार के साथ खड़े हैं।
राज्य के 5133 मृतकों के लिए 25 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये की राशि सभी 24 जिलों में आवंटित कर दी गई हैं। सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि अपनी जिम्मेदारी पर इसे वितरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ये रकम आश्रितों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
इसके लिए मृतक के परिवार सीओ ऑफिस में जाकर आवेदन दे सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भी दिया जा सकता है। मालूम हो कि झारखंड में सबसे अधिक मौत रांची जिले में 1585 लोगों की हुई है। इसी तरह सबसे कम पाकुड़ में मात्र 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
जिलावार कोरोना से मृत लोगों की संख्या
- रांची – 1585
- पूर्वी सिंहभूम – 1048
- धनबाद – 382
- बोकारो – 286
- रामगढ़ – 197
- हजारीबाग – 186
- कोडरमा – 136
- पश्चिमी सिंहभूम – 133
- गिरिडीह – 130
- देवघर – 114
- पलामू – 110
- खूंटी – 96
- गढ़वा – 94
- सिमडेगा – 92
- लोहरदगा – 88
- गोड्डा – 87
- सरायकेला-खरसावां – 67
- जामताड़ा – 61
- लातेहार – 57
- चतरा – 53
- दुमका – 47
- साहिबगंज – 42
- गुमला – 38
- पाकुड़ – 12