Sadhu-Yadav

राष्ट्रीय जनता दल(RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और रिचेल गॉडिन्हो की शादी से उनके मामा साधु यादव नाराज हो गए हैं। कारण है रिचेल का यादव ना होना। उनका कहना है कि समाज के बाहर की लड़की से शादी करना ठीक नहीं है। ऐसा करके तेजस्वी ने यादव समाज का अपमान किया है। उनकी सभी बहनों ने यादवों में ही शादी की, लेकिन तेजस्वी ने एक ईसाई महिला से शादी की है।

साधु यादव का कहना है कि क्रिश्चियन लड़की से शादी करके तेजस्वी ने समाज के माथे पर कलंक लगाया है। हमारा यदुवंशी समाज इसे स्वीकार नहीं करता। समाज के बाहर की लड़की से शादी करना ठीक नहीं है। भांजा चाहता है कि चुनाव में यादव उसे वोट दें लेकिन उन्होंने समाज से बाहर जाकर क्रिश्चियन लड़की से शादी की।

साधु यादव इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दोतरफा बोलने वाले व्यक्ति हैं। उन्हें चुनाव जीतने के लिए यादवों का वोट चाहिए, लेकिन वह यादव समाज की लड़की से शादी नहीं कर सकते हैं। उन्हें अब चंडीगढ़ और केरल जाकर वोट मांगने चाहिए क्योंकि बिहार में उनके लिए कुछ नहीं बचा है। तेजस्वी यादव बिहार में लगातार जातिगत जनगणना की बात करते हैं लेकिन उन्होंने समाज से बाहर निकलकर क्रिश्चियन लड़की से शादी करनी है तो उन्हें जातीय जनगणना कराने की क्या जरूरत है।

उन्होंने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि परिवार ने तेजस्वी की शादी को क्यों छुपाया? क्यों दुल्हन का नाम नहीं बताया? इसमें कुछ तो गड़बड़ है।