Facebook अकाउंट लॉक होने की परेशानी और इसे रिट्रीव करने को लेकर सोशल मीडिया दिग्गज Meta ने लाइव चैट फीचर की घोषणा की है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। ये टेस्ट फिलहाल US में उपलब्ध हो गया है। इससे उन यूजर्स को मदद दी जा रही है जिन्हें उनके अकाउंट का एक्सेस नहीं मिल पा रहा है।
अनयूजुअल एक्विटी या क्म्युनिटी स्टैंडर्ड वॉयलेशन की वजह से सस्पेंड हुए अकाउंट को इस लाइव चैट फीचर का फायदा मिलेगा। कंपनी ने इसको लेकर अपने स्टेटमेंट में बताया कि Facebook App स्पेसिफिकली इस लाइव चैट से ग्लोबली इंग्लिश-स्पीकिंग यूजर्स को फायदा मिलेगा। इसमें क्रिएटर्स भी शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि क्रिएटर्स को फेसबुक लॉगिन के समय डेडीकेटेड क्रिएटर सपोर्ट साइट का एक्सेस मिलेगा। इसमें वो सपोर्ट एजेंट से लाइव चैट कर पाएंगे। इसमें वो अलग-अलग इश्यू जैसे पे-आउट ले लेकर Reels फीचर पर सवाल पूछ सकते हैं।
Meta ने ये भी बताया कि वो ब्लॉकिंग यूजर और नया अकाउंट क्रिएट करने के लिए ज्यादा कंट्रोल्स को ऐड कर रहे हैं। इसमें वो अपने पोस्ट पर आएं अनवांटेड कमेंट को हाइड करने को लेकर भी इम्प्रूव कर रहे हैं। हाइड एक्शन अब हर कमेंट के सामने उपलब्ध होगा।
इसके अलावा, फेसबुक लाइव कंटेंट मॉडरेशन टूल भी ऐड कर रहा है जो यूजर्स को कुछ कीवर्ड, बैन कंट्रोल्स और यहां तक कि एक कमेंट फ़िल्टर व्यू को ब्लॉक करने की अनुमति देगा जो यूजर्स को उन हिडन कमेंट को एक ही स्थान पर पढ़ने देगा।
कंपनी ने हाल ही में सोशल मुद्दों पर विज्ञापनों के लिए नए नियमों की घोषणा की, जहां विज्ञापन चलाने वालों को अब उचित ऑथराइजेशन की जरूरत होगी। विज्ञापन चलाने वाले यूजर या ऑर्गेनाइजेशन के नाम के साथ डिस्क्लेमर भी जरूरी होगा।













































