रोजाना जिंदगी से अलग कुछ भी देखते हैं तो अचंभे में पड़ जाते हैं। अब जैसे हमेशा देखते हैं कि बारात दूल्हे के धर से निकती है और दूल्हन के घर जाती है। लेकिन अगर दूल्हन के घर से बारात निकले और दूल्हे के घर जायें, तब खबर बन जाती है। वैसे भी कहा जाता है, लीग से हटकर ही काम करने वाले लोग, नाम बनाते हैं।

कुछ ऐसा ही एक घटना सोशल मिडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एयरहोस्टेस दूल्हनिया अपने दूल्हे को लेने घोड़ी पर बैठकर शान से बारात लेने जा रही हैं। यह अनोखी घटना गया शहर का है, जिसके चर्चे आज हर जुबान पर चढ़ा हुआ है। यहां घोड़े पर सवार होकर दुल्हनिया दूल्हे राजा को ले जाने के लिए जब निकली तो लोग देखते ही रह गए।

दरअसल, गया की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्पा गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हो रही है। दुल्हनिया इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत है। दोनों के विवाह को भव्य बनाने को लेकर काफी इंतजाम किए गए थे। जो कसर रह गई थी वो दुल्हनिया ने पूरी कर दी।

दुल्हनिया अनुष्पा गुहा ने कहा कि आज भी लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है। लड़कियों को लड़कों के बराबर लाने के लिए ऐसे मुहिम की बेहद जरूरत है। लड़का और लड़की के भेदभाव दूर करने के लिए हमने घोड़े पर सवार होकर दूल्हा लाने जा रही हूं। अनुष्पा गुहा ने कहा कि मैं अन्य लड़कियों से भी कहूंगी कि वह अपने दूल्हे को खुद लेने जाएं। बता दें कि बिहार में ऐसी शादियां पहले भी होती रही हैं। पहले भी दुल्हन के दूल्हे को शादी के लिए लेकर आने के खबरें आई हैं।