Aamrapali--Dubey

भोजपुरी एक्सप्रेशन queen आम्रपाली दुबे अपने Instagram रील्स से हर दिन अपने फैंस की लिस्ट को बढाती हैं। इनका पलकों को उठाना और फिर सादगी से झुकना कइयों के दिल पर बिजली गिराता है। और यहीं कारण है कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को भोजपुरी इंडस्ट्री की उन हीरोइन में गिना जाता है जो अपना रास्ता खुद चुनती हैं और उससे खुद बनाती भी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की ये एक मात्र ऐसी हीरोइन है जिसके साथ काम करने के लिए हीरो इनके पीछे घूमते हैं। और इनके एक हाँ का इंतजार करते हैं और अब यहीं मौका मिला है भोजपुरी में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके एक्टर प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) और प्रदीप पांडेय उर्फ चिंटू पांडेय (Pradeep Pandey, Chintu) को।

आम्रपाली दुबे को अक्सर दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ ही काम करते देखा जाता है। लेकिन आज कल आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने काम के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख रही हैं। मतलब अब वो निरहुआ के साथ साथ भोजपुरी के कई और एक्टर्स के साथ नई कहानियों पर काम कर रही हैं। पिछले दिनों ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ आम्रपाली दुबे ने एक नई नही पर काम किया। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और कहानी को सराहा भी। और अब फिर से आम्रपाली दो नए एक्टर के साथ, नई कहानी को लिए 70 mm की स्क्रीन पर दिखने वाली हैं।

जिसमें एक तरफ वो प्रवेश लाल यादव के साथ फिल्म साजन में रोमांस करते दिखेंगी। और वहीं दूसरी ओर आम्रपाली चिंटू पांडेय के साथ फिल्म LoveVivaah.com में कॉमेडी और एक्शन के साथ रोमांस का तड़का लगाते दिखेंगी। बता दें कि LoveVivaah.com चिंटू पांडेय और आम्रपाली दुबे के साथ की दूसरी फिल्म हैं।  हालांकि इन दोनों की पहली फिल्म विवाह में आम्रपाली ने बस एक आइटम सांग किया था। लेकिन अब इस फिल्म में दोनों एक साथ लीड रोल निभाते दिखेंगे। जिसका कुछ दिनों पहले फर्स्ट लुक आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। पोस्टर को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि प्रदीप पांडेय और आम्रपाली दुबे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब इस फिल्म के निर्माता की बात करें तो प्रदीप सिंह, प्रतिक सिंह और कोमल ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और वहीं निर्देशक अनंजय रघुराज ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। और राकेश त्रिपाठी द्वारा फिल्म  लिखा गया है।

अब बात करें प्रवेश लाल के साथ काम कर रही आम्रपाली दुबे की फिल्म साजन की तो इस फिल्म को इश्तियाक शेख द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चल रही। इस फिल्म में आम्रपाली और प्रवेश के साथ Akanksha Dubey और Sanjay Pandey की भी अहम भूमिका है।

अब देखना ये होगा कि इन दोनों एक्टर्स के साथ आ रही आम्रपाली की फील को दर्शक किसके साथ पसंद करते हैं।