Bihar holiday calendar 2022: बिहार सरकार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 2022 की हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार साल 2022 में कुल 82 दिन छुट्टी रहेगी। राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान की मुहर के बाद संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता ने यह अवकाश कैलेंडर जारी किया।
कैलेंडर के अनुसार गर्मी की छुट्टी 1 से 30 जून तक यानी 30 दिन की रहेगी। वहीं अन्य पर्व त्योहारों की छुट्टी 52 दिन की रहेगी। बता दें कि हॉलिडे कैलेंडर पटना विवि, पाटिलपुत्र विवि और मुंगेर विवि के कुलपतियों की कमेटी के रिकमंडेशन पर जारी किया गया है।
देखें हॉलीडे लिस्ट
- 26 जनवरी – स्वतंत्रता दिवस
- 5 फरवरी – वसंत पंचमी
- 1 मार्च – महाशिवरात्रि
- 16 से 19 मार्च – होली
- 22 मार्च – बिहार दिवस
- 10 अप्रैल – राम नवमी
- 14 अप्रैल – भीमराव आंबेडकर जयंती
- 1 मई – मई दिवस
- 3 मई – ईद उल फितर
- 10 जुलाई – बकरीद
- 9 अगस्त – मोहर्रम
- 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
- 18 अगस्त – जन्माष्टमी
- 26 सितम्बर – दुर्गापूजा कलश स्थापना
- 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
- 3,4 और 5 अक्टूबर – दुर्गापूजा
- 24 अक्टूबर – दिवाली
- 30 अक्टूबर – छठ पूजा
- 31 अक्टूबर- छठ पूजा
- 25 दिसंबर – क्रिसमस डे