रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के रिलीज डेट आ गई है। दोनों स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में वो अब तेलुगु ‘बिग बॉस 5’ (Telugu Bigg Boss 5 Grand Finale) के मंच पर गए। वहां उन्होंने ढेर सारी मस्ती की, फिर आलिया ने रणबीर के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
दरअसल, आलिया ने रणबीर के सुपर पॉवर के बारे में बात की। उन्होंने बताया की रणबीर काफी शांत नेचर के हैं, जो की सुपर पॉवर है। आलिया बताती हैं की जब भी वो परेशान होती हैं, तो रणबीर उन्हें शांत होने की एडवाइज देते हैं। रणबीर ने भी बताया की आलिया का स्वाभाव एक एन्वॉयर्नमेंट फ्रेंडली फायर क्रेकर जैसा है। बता दें की आलिया और रणबीर काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
तेलुगु ‘बिग बॉस 5’ के इस ग्रैंड फिनाले में आलिया ने एक खूबसूरत रेड कलर की ड्रेस के साथ सिरकत की, तो वहीं रणबीर एक ग्रे कलर क शर्ट में थे। इस शो में अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) और एस एस राजामौली (SS Rajamouli) भी पहुंचे थें। शो के होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni) ने सभी का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया।










































