Vikram Dev Dutt

हाल ही में एयर इंडिया का निजीकरण किया गया और उसे टाटा ग्रुप के हाथों में दे दिया गया। अब देश के वरिष्ठ अधिकारियों में शुमार वरिष्ठ नौकरशाह विक्रम देव दत्त (Vikram Dev Dutt) को एयर इंडिया लिमिटेड (Air India Ltd) का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है। उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी की तनख्वाह पर एयर इंडिया के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

दत्त अब एयर इंडिया के प्रमुख होंगे और उनके हाथ में सभी काम की जिम्मेदारी होगी। दत्त, AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में दिल्ली सरकार में प्रधान सचिव (पर्यटन) हैं।

इसके अलावा चंचल कुमार (Chanchal Kumar) को नेशनल हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। चंचल कुमार 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो अभी कैडर प्रदेश बिहार में पदस्थापित हैं। कुमार, वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp