Tejaswai Nitish
Tejaswai Nitish

शुक्रवार को बिहार लौटते ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एनडीए पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने फिर से नीतीश कुमार के साथ जाने के सवाल पर सीधे जवाब देते हुए कहा, के इसका सवाल ही नहीं उठता। और हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं। तेजस्वी यादव ने एनडीए पर आरोप लगाते हुए कहा के इस सरकार ने आख़री 16 सालों में बिहार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।

इस सरकार पर जनादेश की चोरी कर सत्ता हथियाने का आरोप लगाते हुए। उन्होंने नीतीश कुमार और भाजपा को सत्ता का लोभी बताते हुए कहा, के अभी कुछ और मामले तय कराने हैं, इसीलिए ये लोग साथ हैं। और पूर्णिया और धमदाहा में नीतीश कुमार की रैली में होने वाले नारेबाज़ी का भी ज़िक्र किया। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिए गए किसी भी ऑफ़र की बात को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा के, हमारी ओर से ऐसे किसी ऑफ़र का सवाल ही नहीं उठता।

उन्होंने नीतीश कुमार की राजनीति को नीतिहीन और विचारहीन बताया। उन्होंने नीतीश कुमार को ग़रीब विरोधी, किसान विरोधी और मज़दूर विरोधी बताया। और कहा के उनसे तालमेल बिठाने की किसी भी स्थिति की हम कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जीतनराम मांझी के हनीमून वाले विवादित बयान पर सवाल को टालते हुए, तेजस्वी ने कोई जवाब नहीं दिया।