icc

टेस्ट रैंकिंग में भारत की बादशाहत छीन गई है। टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज भारत, अब तीसरे स्थान पर खिसक गया है। अब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की नंबर एक टीम बन गई है। वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड आ गई है। दक्षिण अफ्रीका अपनी सीरीज जीत के बाद रैंकिंग चार्ट में एक स्थान की बढ़त के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान एक पायदान गिरकर छठे स्थान पर आ गया है जबकि श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड स्थिर हैं।

एशेज सीरीज में इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया की 4-0 से एकतरफा जीत के कारण इसकी रैंकिंग नंबर 1 हो गई है। पैट कमिंस (Pat Cummins) की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और होबार्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले, दूसरे, तीसरे और पांचवें टेस्ट मैच जीतकर एशेज को बरकरार रखा। इस अथक प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया को रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाते हुए नंबर 1 पर पहुंचा दिया है।

भारत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर से दूर सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर पाया है। सेंचुरियन में पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद, उन्हें जोहान्सबर्ग और केप टाउन में लगातार हार का सामना करना पड़ा। 119 पॉइंट्स के साथ भारत तीसरे नंबर पर खड़ा है।

Join Telegram

Join Whatsapp