thanda

बिहार में ठण्ड से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है। ठण्ड हर दिन नये रिकॉर्ड बना रहा है। हिमालियन साइड बर्फ बारी के कारण दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ठण्ड बढ़ रही है। झारखंड और इसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन रहने और एक टर्फ के गुजरने के कारण प्रदेश में मंगलवार, 25 जनवरी को बिहार के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

बिहार के इन 12 जिलों में किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने या ओला गिरने के आसार नहीं हैं। राजधानी पटना सहित बाकि के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश नहीं होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र क मुताबिक 26 दिसंबर से बिहार में कहीं भी बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है। आसमान साफ़ रहेगा जिस कारण न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। ठंडी हवा से कनकनी बढ़ सकती है।

Join Telegram

Join Whatsapp