TV का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस (Bigg Boss)’ के 15वां सीजन लड़ाई झगड़ों और हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद खत्म हो गया। रविवार, 30 जनवरी को इस हाई वोल्टेज ड्रामा वाले रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले था। जिसमें सभी को पीछे छोड़ Big Boss 15 की विनर बनी तेजस्वी प्रकाश। सबके दिलों पर राज करने वाली तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को दर्शकों ने सबसे ज्यादा वोट कर उन्हें ‘बिग बॉस 15’ का विनर बना दिया।
30 जनवरी को ‘बिग बॉस 15’ का ग्रैंड फिनाले था, जहां शो के 5 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, और प्रतीक सहजपाल के बीच कांटे की टक्कर थी। शो में सबसे पहले निशांत ने 10 लाख की प्राइज मनी लेकर खुद को शो से बाहर कर लिया था। उसके बाद शमिता शेट्टी टॉप-3 से बाहर हुई थीं।
इस सीजन के विनर की घोषणा होने के बाद कई टीवी सेलेब्स खुश नहीं है। ग्रांड फिनाले का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस गौहर खान ने ट्विटर पर लिखा, “क्या मजाक है। स्टूडियो में मौजूद सन्नाटा ही अपने आप में बहुत कुछ कह रहा है। बिग बॉस 15 से सिर्फ एक ही डिजर्विंग विनर है। दुनिया ने उसे चमकते हुए देखा है। प्रतीक सहजपाल ने ट्रॉफी भले नहीं जीती लेकिन दिल जीतने में कामयाब रहा।”
तेजस्वी की जीत से जहां उनके फैंस काफी खुश थे वहीं कई लोग इस फैसले से संतुष्ट नहीं थे। इसी के साथ कारन कुंद्रा की बेहेन ने भी बिग बॉस शो को खूब खरी खोटी सुनाई है।










































