social-media

इश्क का खेल भी अजीब होता है, पराया अपना तो अपना पराया लगता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के हाजीपुर के गोरौल थाना क्षेत्र का है। यहां के मलिकपुरा की रहने वाली लड़की के पिता ने कुछ दिन पहले थाने में बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन हुआ कुछ यूं कि बेटी शादी बनाने के लिए घर से बाहर निकली थीं।

इसका खुलासा तब हुआ जब पिता के FIR के बाद बेटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘गॉट मैरेड’ का स्‍टेटस डाला और इसके बाद वीडियो और तस्‍वीरें पोस्‍ट कीं। बेटी ने खुद को बालिग बताते हुए आरोप लगाया कि उसके पिता उसे बेवजह परेशान कर रहे हैं।

लड़की द्वारा जारी वीडियो संदेश में वह एक लड़के के साथ दिख रही है। वीडियो में लड़की बता रही है कि उसने अपनी खुशी से लड़के के साथ शादी की है। शादी के बाद वह खुश है। वीडियो के जरिए संदेश भेजने के बाद भी लड़की अभी तक सामने नहीं है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp