वीजे रणविजय सिंघा (VJ Rannvijay Singha), जो पिछले 18 सालों से रियलिटी शो एमटीवी रोडीज़ (MTV Roadies) से जुड़े हुए थें अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने इस शो से अलग होने की घोषणा कर दी है। इसी बीच इससे रिलेटेड एक और खबर सामने आई है की अब एमटीवी रोडीज़ के नए सीजन की मेजबानी एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) करते नजर आएंगे।
रोडीज़ के 18वें सीजन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित सोनू ने कहा, “एमटीवी रोडीज की यात्रा आपको जीवन के लिए एक चैंपियन के रूप में ढालती है चुनौतियों की सीरीज किसी भी अन्य के विपरीत नहीं है क्योंकि वे आपको यह देखने के लिए अपने आप से विवाद में डाल देते हैं कि क्या आपके भीतर खुद के एक मजबूत वर्जन के रूप में उभरने की क्षमता है। एमटीवी रोडीज के 18वें सीजन की मेजबानी करते हुए मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्टंट रियलिटी शो के सीजन की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में की जाएगी और पहले कभी न देखे गए ट्विस्ट और टर्न से भरपूर होगी। इसकी शूटिंग फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी और मार्च 2022 में एमटीवी इंडिया (MTV India) पर लाइव होने की उम्मीद है।










































