neha-singh-rathore

अइते चुनाव देख नेताजी प्यार लुटावेंले…
भोली जनता के चूना लगावे लें…

शासन प्रशासन के अंगुरी पे आपन नचावे ले…
भोली जनता के चूना लगावे ले…
वादा त अइसन… कइसन हो…
वादा त अइसन कि दिनही में तरही उगावे लें….
वादा त अइसन सुमन्दर में अदहन धिकावे लें…
भोली जनता के चूना लगावे ले…
काम पूछला पे हो चानी (सिर) के बाल खुजुआवेलें…
काम पूछला पे पहेली बुझव्वल बुझावे लें….
भोली जनता के चूना लगावे ले….
आगे पीछे चार-चार गो इंडिया आउर मीडिया जुझावे लें…
भोली जनता के चूना लगावे ले….
बिना लगन के निकहन के इमली घोटावें ले….
एमा…उमा..उमा ..एमा खूब ही लावा मेरावे ले….
भोली जनता के चूना लगावे ले…
अइते चुनाव देख नेता जी प्यार लुटावे ले…
भोली जनता के चूना लगावे ले…।’

यू पी में का बा..के तीन पार्ट आने के बाद अब थोड़ा परिवर्तन करते हुए लोक गायिका नेहा सिंह राठौर नया गीत लेकर आयीं हैं। गीत के बोल उपरोक्त है। हालांकि गाना का सिर्फ बोल ही अलग हुए है। लेकिन सरकार और जनता पर ये गाना भी यू पी में का बा के सारे पार्ट के जैसा ही, तीर की तरह घाव कर रहा है।

UP में का बा पार्ट-3 में नेहा ने थूक से सतुआ सानने का मुहावरा गीत में लाकर महंगाई से परेशान जनता की दर्दनाक स्थिति को सामने रखा था। अब इस नए गीत में उन्होंने चूना लगाने वाले मुहावरे का इस्तेमाल किया है। नेहा अपने गीत खुद लिखती हैं और उसे धार देने के लिए लोक में प्रचलित ठेठ शब्दों का इस्तेमाल करती हैं। वे मुहावरों का भी बेहतर इस्तेमाल करती हैं।

नेहा का यह गीत UP चुनाव पर फोकस नहीं है, लेकिन चुनाव पर ही फोकस है। उनसे सोशल मीडिया पर सवाल पूछा जा रहा था कि वह सिर्फ UP में का बा क्यों गा रही हैं, शायद इसी का जवाब देते हुए उन्होंने यह गीत लिखा और गाया है। इसमें न तो किसी राज्य का नाम है और न किसी पार्टी या खास नेता का। नेहा सिंह राठौर का यह पॉलिटिकल सटायर सभी पार्टियों पर है और उन तमाम नेताओं पर है, जो चुनाव के समय जनता को वोट के नाम पर ठगने निकलते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp