उत्तर प्रदेश (UP) विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण की वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब कांग्रेस ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘उन्नति विधान’ नाम से घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि उनके नेताओं ने जनता के मुद्दों को समझा है और उन्हें घोषणापत्र में शामिल किया है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।
घोषणापत्र की खास बातें
- सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा।
- 2500 में गेंहू धान- 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा।
- बकाया बिजली बिल माफ होगा।
- कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार।
- कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा।
- 20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे, पूरा खाका तैयार है।
- 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे।
- कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख तक का इलाज मुफ्त।
- आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार का मुआवजा।
- गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा।
- मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे।
- ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे।
- स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे।
- शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे।
- एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा।
- पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे।
- दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन।
- मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे।