प्यार एक ऐसा एहसास है, जो न तो जाती देखता है, न धर्म देखता है और न ही दो देशों की दुरी। और शायद इसी एहसास को एहसास करते हुए 90 के दशक में आई फिल्म ‘Vishwatma’ में सिंगर Sadhana Sargam ने गाय, जिसे Anand Bakshi ने लिखा था। जिसका नाम था ‘सात समुंदर पार।’ इस गाने को ध्यान में रखते हुए या फिर प्यार के एहसास को महसूस करते हुए कई लोग अपने सच्चे प्यार की तलाश में सात समंदर पार कर जाते हैं। और अब एक ऐसा ही मामला बिहार के मुंगेर जिले में देखने को मिल रहा है।
जहां सात समुंदर पार कर एक लड़की अपने [यार से शादी करने पहुंची है। मुंगेर शादी करने पहुंची फ्रांस की शर्लिन अपने माता-पिता के साथ अपने प्रेमी से शादी करने के लिए जमालपुर पहुंची। उसने जमालपुर के मुंगरौरा निवासी प्रेमी रणवीर कुमार से मुंगेर निबंधन कार्यालय में कोर्ट मैरिज किया। इसके बाद जमालपुर में एक समारोह में दोनों ने सात फेरे भी लिए।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, जमालपुर प्रखंड के इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र की मुंगरौरा मस्जिद गली के रहने वाले नरेश मेहता के पुत्र रणवीर कुमार फ्रांस में मार्केटिंग एवं सेल्स मैनेजर की नौकरी करते थे। उसे फ्रांस की रहने वाली शर्लिन के साथ प्यार हो गया।
2020 में वह कोरोना के कारण भारत वापस लौट आया। लेकिन दोनों के बीच का प्यार कम नहीं हुआ। दोनों इंटरनेट के सहारे एक दूसरे से जुड़े रहे। इसी बीच दोनों से शादी करने का मन बनाया और अपने-अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 10 फरवरी को वह रांची एयरपोर्ट पहुंची। जहां से कोरेंटिन अवधि बीतने के बाद सभी गुरुवार को जमालपुर पहुंचे। जिसके बाद निबंधन कार्यालय से मिली तिथि 18 फरवरी शुक्रवार को दूल्हा व दुल्हन के परिजन निबंधन कार्यालय पहुंचे। और वहां कोर्ट मैरिज किया।
रणवीर साल 2015 में दो साल के कोर्स के लिए फ्रांस चला गया। फ्रांस में पढ़ाई के दौरान ही फ्रांस की रहने वाली शर्लिन से प्यार हो गया। शर्लिन और रणवीर का कॉलेज के अगल-बगल में ही था। शर्लिन ग्राफिक्स कॉलेज में ग्राफिक्स डिजाइनर की पढ़ाई कर रही थी। दोनों का कॉलेज कैंपस पास था। इस दौरान धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। जिस कारण दोनों, दो देशों की दुरी को कम करते हुए अब एक दूसरे के हो गए हैं।









































