रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल (Jai Anmol) की शादी 20 फरवरी को हो गयी। जय अनमोल ने अपनी मंगेतर कृशा शाह से शादी की है। अंबानी परिवार की शादी की चमक धमक किसी से छिपी नहीं है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
जय अनमोल और कृशा की शादी अनिल अंबानी के मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल आवास में हुई। और इस जगह को बॉलीवुड सितारों की वजह से जाना जाता है। बता दें कि, इस इलाके में दिलीप कुमार से लेकर सुनील दत्त तक का घर है। और ऊपर से अंबानी परिवार में शादी हो और बॉलीवुड स्टार्स न दिखें ऐस हो नहीं सकता है।
जय अनमोल, अनिल अंबानी के बड़े बेटे हैं। जय अनमोल के शादी की जानकारी टीना अंबानी ने काफी पहले ही दे दी थी। जय अनमोल की शादी कृशा शाह के साथ हुई है। इस शादी के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहा है। बता दें अनमोल और कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 से शादी की रस्में शुरू हुई जिसमें पहले दिन मेहंदी सेरेमनी के साथ उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हुई। अपनी मेहंदी सेरेमनी में कृशा जहां मल्टीकलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अनमोल भी काफी हैंडसम लग रहे थे।
कृशा के बारे में बता दें कि वह मुंबई में पैदा हुई हैं और वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है और बाद की पढ़ाई अमेरिका और यूके से की हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशल साइंस और कैलिफोर्निया से राजनीतिक अर्थव्यवस्था से पढ़ाई की है। कृशा लव नॉट फियर कैंपेन की वकालत करती हैं। वे इसके जरिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाती हैं। कृशा अपने भाई मिशाल शाह के साथ डिस्को नाम की कंपनी चलाती हैं। जिसकी वे CEO हैं।
बता दें कि, 20 फरवरी को हुई शादी इन दोनों की शादी में बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा बिखेरा है। अमिताभ बच्चन सहित उनका पूरा परिवार इस शादी में मौजूद रहा। बच्चन परिवार के साथ साथ कपूर परिवार की मौजूदगी भी दिखाई दी।
इस शादी में शादी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी और टीना अंबानी की ननद दीप्ति सालगांवकर और नीता की ननद नीना कोठारी भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में जया बच्चन, श्वेता बच्चन समेत कुछ और बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद रहीं।