‘Highway’, ‘Extraction’, ‘Sarbjit’ जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) जल्द ही नेटफ्लिक्स के आगामी रिवेंज ड्रामा, ‘कैट’ (CAT) में एक अंडरकवर जासूस बने दिखेंगे। इस रिवेंज ड्रामा का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ (Directed by Balwinder Singh Janjua) कर रहे हैं। जो इससे पहले ‘सांड की आंख’ और ‘मुबारकां’ जैसी फिल्में लिख चुके हैं।
Randeep की Netflix पर आखिरी फिल्म क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) स्टारर एक्सट्रैक्शन (Extraction) थी। नेटफ्लिक्स पर आने वाली रणदीप की यह फिल्म पंजाब के भीतरी इलाकों में ड्रग की हो रही स्मगलिंग पर बेस्ड है। ‘CAT’ के इस पोस्टर में रणदीप पगड़ी पहने एक पंजाबी के किरदार में दिख रहे हैं।
‘CAT’ की पोस्टर को शेयर करते हुए रणदीप ने लिखा,”जब छिपने के लिए कोई जगह न हो तो आप कहाँ जाते हैं? मैं CAT की घोषणा करने के लिए और अधिक उत्साहित नहीं हो सकता। जहां ड्रग्स, छल और खतरे एक साथ अराजकता को सुलझाने के लिए जल्द आ रहा हूँ मैं, Netflix पर।”










































