Chernobyl Nuclear Plant

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ते ही जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के रूसी सेना को यूक्रेन पर मिलिट्री ऑपरेशन का आदेश देने के बाद दोनों देशों के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हुई। अब ख़बरें ये आ रही है की रूस ने यूक्रेन स्थित दुनिया के सबसे भीषण परमाणु आपदा स्थलों में से एक चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) को कब्ज़े में कर लिया है।

रूसी सैनिकों ने इस न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया, जबकि यूक्रेनी सेना ने तीन तरफ से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि मास्को ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से एक यूरोपीय राज्य पर सबसे बड़े हमले में जमीन, समुद्र और हवा से हमला किया। यूक्रेन की राजधानी कीव में कर्फ्यू लगा दिया गया है। युद्ध के पहले दिन रूस ने यूक्रेन में कम से कम 70 सैन्य ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया गया है।

बता दें कि चेर्नोबिल परमाणु संयत्र के चौथे रिएक्टर में 26 अप्रैल 1986 को दुर्घटना हुई थी, जिसे ​विश्व की सबसे भीषण परमाणु त्रासदी माना जाता है। तत्कालीन सोवियत यूक्रेन में इस आपदा ने परमाणु संयंत्र के चौथे रिएक्टर में एक असफल सुरक्षा परीक्षण के बाद 1986 में यूरोप के अधिकांश हिस्सों में परमाणु सामग्री भेजे थे। चेर्नोबिल हादसे के बाद पर्यावरण को न्यूक्लियर रेडिएशन से मुक्त करने के लिए कुल 1.8 करोड़ सोवियत रूबल (वर्तमान 5 खरब भारतीय रुपए) खर्च करने पड़े थे। दशकों बाद, यह एक पर्यटक आकर्षण भी बन गया था।

Join Telegram

Join Whatsapp