nitish-kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का आज जन्मदिन है। वे आज 71 साल के हो गए हैं। जेडीयू कार्यकर्ता अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाने में लगे हैं। इस अवसर पर जेडीयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के सपनों को पंख लगाने में जुटे दिखे। पटना की सड़कों पर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया और शराब छोड़ो, दूध पियो की बात कही। इस दौरान लोगों को दूध भी पिलाया गया।

गरीब लोगों के बीच दूध का वितरण करने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लंबी आयु की कामना की. इसके साथ ही पूजा अर्चना भी की गई। सीएम नीतीश के जन्मदिन को खास बनाने के लिए जेडीयू कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी सहित अलग-अलग दलों के तमाम नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार को उनके जन्‍मदिन की बधाई दी है। बिहार में उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ कहीं 71 दीये जलाकर 71 नारियलों के साथ पूजा की गई तो कहीं 71 पौंड का केक काटा गया।

Join Telegram

Join Whatsapp