amir-khan-on-jhund

अमिताभ बच्चन और आकाश थोसर स्टारर ‘झुंड’ (Amitabh Bachchan Jhund) की स्क्रीनिंग मे दिग्गज एक्टर आमिर खान शामिल हुए। स्क्रीनिंग देखने के बाद वह बेहद इमोशनल हो गए। उनकी आंखों से आंसू भी छलक आए। उन्होंने फिल्म के साथ-साथ इसके डायरेक्टर नागराज मंजुले (Nagraj Manjule) और कास्ट की जमकर तारीफें की। उन्होंने खास तौर पर चाइल्ड आर्टिस्ट की अदाकारी की तारीफें की। यहां, तक उन्होंने फिल्म की टीम को अपने घर पर आने का निमंत्रण भी दे दिया।

आमिर खान इस वीडियो में कह रहे हैं, ‘ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म को प्राइवेट स्क्रीनिंग के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। जिस तरह आपने भारत के लड़के-लड़कियों के इमोशन को दिखाया है, वह अद्भुत है। जिस तरह से बच्चों ने काम किया है, वह भी अविश्वसनीय है।’ उन्होंने इसे बिग बी की महान फिल्मों से एक बताया है। उन्होंने कहा, ‘क्या फिल्म है। माय गॉड, बहुत ही बेहतरीन फिल्म है।’

आमिर खान इसके बाद ‘झुंड’ में काम करने वाले कलाकारों से मिलते हैं। आकाश थोसर भी आमिर से मिलते वक्त थोड़े इमोशनल होते हैं। इसके बाद वह फिल्म की पूरी टीम को अपने घर पर आने का निमंत्रण देते हैं। इसके बाद उनके घर की झलक देखने को मिलती हैं। जहां वह अपने बेटे आजाद को फिल्म की टीम से इंट्रोड्यूस करवाते हैं और फिल्म से जुड़ी बातें करते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp