hunarbaaz

एवरग्रीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने हाल ही में ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है और उनकी वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ (The Fame Game) में उनका काम लोगों को खास पंसद भी रहा है। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी वेब सीरीज फेम गेम के प्रमोशन के लिए टैलेंट रियलिटी शो हुनरबाज (Hunarbaaz) में आई थी, जहां पर उन्होंने जज के साथ जमकर मस्ती की और इस दौरान उन्होंने प्रेग्नेंट कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) की नजर उतारी, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वूट (voot Instagram) द्वारा इंस्टाग्राम पर पर ‘हुनरबाज’ (Hunarbaaz) का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें माधुरी स्टेज पर आकर हाथ में लिए कुछ रुपयों से शो के कंटेस्टेंट्स के साथ ही साथ होने वाली मां भारती की भी नजर उतारती हैं। स्टेज पर पहुंचते ही माधुरी दीक्षित कंटेस्टेंट्स से कहती, ”आप तीनो को किसी नजर न लगे”। आगे माधुरी फिर भारती के पास जाती हैं और कहती हैं, “आपको भी नज़र न लगे”। इसके साथ ही माधुरी भारती के बेबी को चुमती और भारती को गले लगाती हैं।

रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ (Hunarbaaz) में करण जौहर (Karan Johar,) , परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) जज के रूप में नजर आ रहे हैं। इस शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) होस्ट कर रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp