anupam-kher

अनुपम खेर आज अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंस से बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में वह अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद को बर्थडे भी विश किया है।

अनुपम ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है – हैप्पी बर्थडे टू मी। आज मैं अपना 67वां साल शुरू कर रहा हूं। मैं अपना नया विजन पेश करने के लिए बेहद एक्साइटेड और मोटिवेटेड हूं। यह फोटोज मेरी धीमी प्रोग्रेस का उदाहण हैं। 37 साल पहले आप एक यंग एक्टर से मिले थे, जिसने अलग अंदाज में शुरुआत की थी और 65 साल के आदमी का किरदार निभाया था।

मैंने अपने पूरे करियर में एक कलाकार के रूप में हर एक रास्ते को तलाशने की कोशिश की है। लेकिन एक सपना है जो मेरे अंदर हमेशा से था, पर उसे हकीकत बनाने के लिए कभी कुछ नहीं किया। मेरा सपना था कि मैं अपनी फिटनेस को गंभीरता से लूं और अपने आप को खुद के बेस्ट वर्जन के रूप में देखूं और महसूस करूं। मैंने अपनी फिटनेस जर्नी की राह पर चलना शुरू कर दिया है और मैं अपनी इस जर्नी को आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। मैं अपने अच्छे और बुरे दिनों को आपके साथ शेयर करूंगा। उम्मीद है कि एक साल बाद हम एक साथ मिलकर एक नया जश्न मनाएंगे। मुझे शुभकामनाएं दीजिए।

Join Telegram

Join Whatsapp