Payal-Rohatgi

ALT और MX Player पर शुरू हुआ कंगना रनौत होस्टेड शो ‘लॉकअप’ शुरू से ही विवादों में रहा है। शो के कंटेस्टेंट भी काफी विवादित आये हुए हैं। कंगना के इस शो में आए दिन कुछ न कुछ नया तमाशा हो जाता है। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट पायल रोहातगी अपनी जनरल नॉलेज को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं।

शो के नए एपिसोड में सभी कैदियों को 2 टीम्स में बांट दिया गया था। पहली टीम थी ‘ब्लू टीम’ और दूसरी टीम थी ‘ऑरेंज टीम’। इस टास्क में खिलाड़ियों की जनरल नॉलेज और स्ट्रेंथ चेक की जानी थी। नियमों के मुताबिक पायल रोहातगी और पूनम पांडे को जनरल नॉलेज से जुड़े सवालों के जवाब देने थे और हर गलत जवाब पर सिद्धार्थ शर्मा और बबीता फोगाट की बाजुओं पर कुछ वजन और बढ़ा दिया जाता।

इसी तरह दूसरी टीम से निशा और सारा ने सवालों के जवाब दिए और शिवम व तहसीन ने वजन उठाया। शो के इस क्विज राउंड के दौरान दोनों ही टीमों से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया। सारा खान, निशा रावल, पूनम पांडे और पायल रोहातगी में से कोई भी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।

आपको बता दें कि, पायल रोहातगी सोशल मीडिया पर अपने राजनीतिक विचारों को रखने के लिए जानी जाती हैं। र उनके द्वारा इस सवाल का जवाब नहीं दे पाना सबके लिए हैरत की बात थी। और इसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं ट्विटर पर बेहद एक्टिव रहने वाली पायल रोहातगी को इस सवाल का जवाब भी नहीं पता था कि ट्विटर की कैरेक्टर लिमिट कितनी है।

Join Telegram

Join Whatsapp