हमारे देश में मेन क्रिकेट टीम को जितनी तवज्जो दी जाती है, उतनी शायद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नहीं। लेकिन फिर भी ‘हमारी छोरी छोरे से कम थोड़ी से।’ और इसीलिए भारतीय महिला क्रिकेटर अपनी गेम पर फोकस रहती हैं और अपने गेम का दम दिखा कर लोगों के सबके मुँह को बंद कर रही हैं। फ़िलहाल अभी आईसीसी वीमेन वर्ल्ड कप चल रहा है। जिसमें भारतीय वीमेन क्रिकेटर अपने गेम से नए रिकार्ड्स दर्ज करवा रही हैं। और आज फिर से अपने गेम का दम दिखते हुए भारतीय वीमेन टीम की की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 10वें मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक जमाया। बाएं हाथ की मंधाना ने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी की और 119 बॉल में 123 रन बना दिए। स्मृति ने अपनी पारी में 13 चौके, 2 छक्के लगाए। इससे पहले 2017 वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना ने शतक जमाया था। और उस वक़्त भी उनके खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ही थी।
वहीं, दूसरी ओर उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने भी एक बार फिर धमाल मचाया। लंबे वक्त से लोगों के निशाने रह रही हरमनप्रीत ने दमदार शतक जड़ हर किसी की बोलती बंद कर दी। हरमनप्रीत ने अपनी पारी में 109 रन बनाए और इस दौरान 10 चौके, 2 छक्के लगाए. हरमनप्रीत कौर के करियर का यह चौथा शतक है। और महिला वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। ऐसा पहली बार हुआ जब दो भारतीय खिलाडियों ने किसी महिला विश्व कप में मैच में शतक जड़े हैं।
मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच चौथे विकेट के लिए 184 रन की साझेदारी हुई। यह भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। भारतीय टीम का स्कोर 78/3 था, जब हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने उतरी। यहां से मंधाना और कौर ने जबर्दस्त अंदाज में बल्लेबाजी की और भारत को ड्राइविंग सीट पर ला खड़ा किया।
बता दें कि, भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में यह तीसरा मौका रहा जब एक ही मैच में दो बल्लेबाजों ने शतक जमाए हो। बहरहाल, भारतीय टीम ने महिला विश्व कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। वैसे, वनडे इतिहास में यह तीसरा मौका है जब भारतीय टीम ने 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया हो, लेकिन महिला वर्ल्ड कप में यह पहला मौका है जब भारत ने 300 रन का आंकड़ा पार किया है।












































