3D Printed houses

युद्ध के क्षेत्र में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय सेना के कई बहादुरी के किस्से हमने सुने होंगे। ये भारतीय सेना सिर्फ युद्ध के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कई दूसरे क्षेत्रों में भी अनोखे काम कर चुकी हैं। अब उन्होंने एक और कारनामा किया है। दरअसल, भारतीय सेना पहली बार गुजरात के गांधीनगर में सैनिकों के लिए दो 3डी प्रिंटेड होम बनाया है। इस 3डी प्रिंटेड हाउस का उद्घाटन इंजीनियर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह (Lt Gen Harpal Singh) की उपस्थिति में किया गया।

इस 3डी प्रिंटेड होम का काम मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) ने गांधीनगर में साउथ वेस्टर्न एयर कमांड में पूरा किया है। 3डी रैपिड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए MES ने केवल चार हफ्तों में इसे तैयार किया है। इन चार हफ्तों में सिर्फ मकान ही नहीं बनाया गया, बल्कि इसमें रंगाई-पुताई और अन्य फनिशिंग के काम भी किए गए।

ये घर थ्रीडी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पर बनाए गए हैं। ये तकनीक एक ठोस 3D प्रिंटर का उपयोग करती है जो यूजर्स से कंप्यूटराइज्ड थ्री-डायमेंशनल डिज़ाइन फ़ाइलों को स्वीकार करती है और एक लेयर तरीके से 3D स्ट्रक्चर बनाती है। 3डी प्रिंटेड हाउस बनाने के पारंपरिक तरीके की तुलना में बहुत कम समय लेती है।

Join Telegram

Join Whatsapp