जॉर्डन की राजधानी अम्मान में ASBC एशियाई युथ और जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन हुआ था। इस चैंपियनशिप के अंतिम दिन भारत के युवा पुरुष मुक्केबाज विश्वनाथ सुरेश (Vishwanath Suresh) और वंशज (Vanshaj) ने स्वर्ण पदक जीते। इसी के साथ भारत ने 15 स्वर्ण, 10 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 39 पदकों के साथ एक सफल अभियान का समापन किया।
चेन्नई के विश्वनाथ ने 48 किग्रा फाइनल में किर्गिस्तान के एर्गेशोव बेकजात (Ergeshov Bekzat) के खिलाफ अपनी प्रचंड जीत के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। बाद में सोनीपत के रहने वाले वंशज ने युवा पुरुष वर्ग में दूसरा स्वर्ण जोड़ा क्योंकि उन्होंने 63.5 किग्रा फाइनल में उज्बेकिस्तान के जवोखिर उम्मातालिव (Javokhir Ummataliev) पर 4-1 से स्प्लिट निर्णय से सनसनीखेज जीत दर्ज की।
हालांकि, +92 किग्रा वर्ग में, अमन सिंह बिष्ट (Aman Singh Bisht) स्थानीय मुक्केबाज सैफ अल-रावशदेह से 1-4 से हारने के बाद रजत पदक के साथ अपने अभियान का समापन करने मे सफल रहे। युवा महिलाओं में शाहीन गिल, निवेदिता कार्की, तमन्ना, रवीना और मुस्कान ने स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही भारतीय युवा टीम ने 7 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य के साथ कुल 18 पदक लेकर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।