IAS

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2020 को पास कर चुके उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया गया है। बिहार को इसबार टॉपर शुभम कुमार (Shubham Kumar) समेत 10 नए IAS अफसर मिले हैं। इनमें से तीन बिहार के ही हैं, जिसमें शुभम कुमार, प्रवीण कुमार और अनिल बसाक शामिल हैं। केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को बिहार सहित सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसबार बिहार के रहने वाले 13 उम्मीदवार IAS बने हैं। कुल 177 लोगों का चयन IAS के रूप में हुआ है। टॉपर शुभम कुमार को होम कैडर मिला है, जबकि बिहार के 10 IAS को दूसरे राज्यों का कैडर आवंटित हुआ है। बिहार के सत्यम गांधी को महाराष्ट्र, नितेश कुमार जैन को पंजाब, आशीष कुमार मिश्रा को उत्तराखंड, उत्कर्ष कुमार को झारखंड, अर्चना कुमारी को मध्यप्रदेश, दलजीत कुमार को कर्नाटक, सुमित कुमार पांडेय को त्रिपुरा, ओमप्रकाश गुप्ता को झारखंड, समीर किशन को केरल और रश्मि रानी को तमिलनाडु कैडर मिला है।

देखें बिहार के 10 नए IAS अफसरों की पूरी लिस्ट

  • शुभम कुमार- UPSC रैंक 1
  • प्रवीण कुमार- UPSC रैंक 7
  • अनिल बसक- UPSC रैंक 45
  • निशा- UPSC रैंक 51
  • शैलजा पांडेय- UPSC रैंक 61
  • शिवाक्षी दीक्षित- UPSC रैंक 64
  • अपूर्व त्रिपाठी- UPSC रैंक 68
  • सूर्य प्रताप सिंह- UPSC रैंक 258
  • सारा अशरफ- UPSC रैंक 316
  • आकाश चौधरी- UPSC रैंक 322

Join Telegram

Join Whatsapp