richest person

भारत कई करोड़पतियों और अरबपतियों का घर है, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी दुनिया (Mukesh Ambani) के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं। दरअसल, हुरुन इंडिया (Hurun India) 2022 ने ग्लोबल रिच लिस्ट जारी किया है, जिसमें मुकेश अंबानी 103 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के नौवें और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने एक साल में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

इस ग्लोबल रिच लिस्ट में 7.6 बिलियन डॉलर के साथ नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भारत में सबसे नई अरबपति बन गई हैं। वहीं, संपत्ति में 153% की वृद्धि के साथ, गौतम अडानी और अदानी ग्रुप का परिवार दूसरे सबसे अमीर एशियाई बन गए। अदानी ने पिछले साल अपनी संपत्ति में 49 अरब डॉलर जोड़े थे। अडानी की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले हर हफ्ते करीब 6,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

पहली बार, छह भारतीय यूनिकॉर्न संस्थापकों ने 2022 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में प्रवेश किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 3,381 अरबपति हैं। भारतीय अरबपतियों ने पिछले साल की तुलना में कुल मिलाकर 159 अरब डॉलर की कमाई की है। भारत में रहने वाले 215 अरबपतियों और 58 नए बने अरबपतियों के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अरबपति वाला देश बना हुआ है। चीन में भारत से लगभग 5 गुना ज्यादा 1133 अरबपति हैं।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की पूरी लिस्ट

  • एलोन मस्क- 205 अरब डॉलर
  • जेफ बेजोस- 188 अरब डॉलर
  • बर्नार्ड अर्नाल्ट- 153 अरब डॉलर
  • बिल गेट्स- 124 अरब डॉलर
  • वॉरेन बफे- 119 अरब डॉलर
  • लैरी पेज- 116 अरब डॉलर
  • सर्गी ब्रिन- 116 अरब डॉलर
  • स्टीव बाल्मर- 107 अरब डॉलर
  • मुकेश अंबानी- 103 अरब डॉलर
  • बर्ट्रेंड पुएच एंड फैमिली- 102 अरब डॉलर

Join Telegram

Join Whatsapp