बॉलीवुड के Jr. Bachchan यानी अभिषेक बच्चन काफी समय से अपने एक्टिंग स्किल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते नज़र आ रहे हैं। और उनका यह एक्सपेरिमेंट दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। अभिषेक अपने एक्टिंग को नए नए तरीके से निखार रहे हैं। और इसी प्रयोग में बीच Jr. Bachchan की आने वाली फिल्म ‘Dasvi’ का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है। जिसमें एक्टर की एक्टिंग खूब निखर कर सामने आ रही है।
Netflix India के YouTube चैनल पर रिलीज़ हुई अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘Dasvi’ के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जिसमें वह एक 8 वी पास मुख्यमंत्री रहते हैं। और किन्हीं कारणों वश उन्हें जेल जाना पड़ता है। जहाँ उनकी मुलाकात जेल की अधिकारी Yami Gautam से होती है। इनदोनो की तकरार के बीच अभिषेक 10वी पास करने के अपने पुराने सपने को साकार करने की ओर बढ़ते हैं। और इस फिल्म की पूरी कहानी अभिषेक के दसवीं परीक्षा के इर्द-गिर्द ही घूमती दिखेगी।
दसवीं के इस ट्रेलर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म में Abhishek Bachchan, गंगा राम चौधरी के रोल में नजर आयेंगे। ट्रेलर लॉन्च से पहले अभिषेक ने एक नोट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है – “मैं आप सभी के साथ दसवीं को शेयर करने के लिए काफी उत्साहित हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है।” बता दें कि इस फिल्म में Abhishek Bachchan के साथ साथ Yami Gautam, Nimrat Kaur भी एहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म को Tushar Jalota ने डायरेक्ट किया है। और फिल्म की कहानी Suresh Nair और Ritesh Shah ने लिखा है।










































