नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 2 अप्रैल से CUET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
NTA की ओर से जारी ऑफिसियल नोटिस में बताया गया है कि, “अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के लिंक 02 अप्रैल 2022 से खोले जायेंगे, इसके लिए लिंक ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।” उम्मीदवार CUET UG 2022 के लिए ऑफिसियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
2 अप्रैल, 2022 से आवेदन शुरू होगा।
आवेदन करने की आखरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 है।
परीक्षा प्रक्रिया
NTA के अनुसार, CUET 2022 एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट, CBT होगा।
जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के MCQ होंगे।
CUET 2022 परीक्षा 13 भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी।
जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, असमिया, पंजाबी, अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू भाषा शामिल है।
CUET UG के विभिन्न परीक्षण क्षेत्रों में सभी प्रश्न केवल कक्षा 12 के स्तर पर आधारित होंगे।
कक्षा 12 बोर्ड के सिलेबस का अध्ययन करने वाले छात्र बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
जिन छात्रों ने 2022 (जैसे 2021 या 2020) से पहले अपनी कक्षा 12 पास कर ली है, ऐसे उम्मीदवार CUET UG 2022 के लिए उपस्थित हो सकते हैं।