Virushka

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शनिवार, 2 अप्रैल को अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ की कुछ ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरों साझा की है। अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। शेयर करते हुए इन तस्वीरों पर अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, “वी क्लीन अप वेल।”

इन तस्वीरों में दोनों बेहद ही ग्लैमरस नज़र आ रहे हैं। जिसमें अनुष्का की ओर विराट देखते नज़र आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काउच पर बैठे हुए इन तस्वीरों में पोज़ दे रहे हैं। फोटोशूट के लिए अनुष्का ने झिलमिलाता पोशाक पहनी हुई है तो वहीं विराट ने काले रंग का सूट पहने दिख रहे हैं।

अनुष्का की पोस्ट पर विराट ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “Uufff too hot @anushkasharma।” इनके अलावे भी कई सेलेब्स ने इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फ़िलहाल विराट अवि आईपीएल में RCB की तरफ से खेल रहे हैं और अनुष्का अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Chakda Xpress’ की तैयारी कर रही हैं।

Join Telegram

Whatsapp