akash singh hunarbaaz

कलर्स के रिएलिटी शो ‘हुनरबाज़- देश की शान’ (Hunarbaaz- Desh Ki Shaan) छोटे परदे पर हुनर और हौसले का सबसे बड़ा मुकाबला था। इस शो का फिनाले भी कई रोमांच से भरा था। अब इस मुकाबले के विनर का नाम सामने आ गया है। तमाम कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए भागलपुर बिहार के आकाश सिंह (Akash Singh) ने शो जीत लिया है। उन्होंने हुनरबाज 2022 की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है। आकाश को हुनरबाज के खिताब के साथ 15 लाख रुपये का नकद इनाम भी मिला है।

आकाश में टैलेंट कूट-कूट कर भरा है और इसी टैलेंट के बल पर उन्होंने आज हुरबाज की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आकाश मात्र डेढ़ हजार रुपये लेकर मुंबई आए थे और उन्होंने सड़को पर रहकर प्रैक्टिस की। वहीं, मुंबई के नाला सोपारा का डांस ग्रुप यो हाईनेस (Yo Highness) उपविजेता रहा और उसे ₹5 लाख का नकद पुरस्कार मिला। इसके साथ रॉकनामा सूफी रॉक बैंड, बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स, संचिता और सुब्रतम, उस्ताद अनिर्बान और सुखदेब थे जिन्होंने फिनाले में जगह बनाई।

इस शो में करण जौहर (Karan Johar), मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जजों के पैनल में थे, जबकि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया होस्ट थे। फिनाले एपिसोड में करण जौहर और नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने उनके पॉपुलर गाने कुसु कुसु पर डांस किया। नीतू सिंह (Neetu Singh) भी शो की खास मेहमान थीं।

Join Telegram

Join Whatsapp