Bhagalpur-Airport

भागलपुर से हवाई सेवा शुरू होने का अपना देख रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जिसकी शुरुआत 3 मई से हो सकती है। इसके लिए राइप एयरलाइंस ने अपनी हामी भरी है। एयरलाइंस के अधिकारियों ने फिलहाल 25-30 सीटर वाली विमान उड़ाने की बात कही है। लेकिन रनवे की लंबाई और हवाई अड्डा मैदान के क्षेत्रफल को 48 सीटर विमान उड़ने लायक बताया गया है।

एयरलाइंस कंपनी अभी फ़िलहाल भागलपुर से पटना और कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी। नागरिक उड्डयन एवं विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर राइप एयरलाइंस के सीएमडी बिजेंद्र कुमार मिश्रा, सीईओ अंकित कुमार और असिस्टेंट सुधांशु शेखर ने एयरपोर्ट के रनवे का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उनके साथ भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल भी थे। अधिकारियों ने रनवे पर स्पीड से स्कॉर्पियो दौड़ाकर बेस की गुणवत्ता आंकी। 1100 मीटर रनवे को 48 सीटर विमान के लिए दुरुस्त बताया गया है।

मीडिया से बात करते हुए राइप के अधिकारियों ने बताया कि यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यात्रियों के रुकने-ठहरने के लिए लाउंज बनाया जाना है। वॉशरूम, टॉयलेट से लेकर फूड काउंटर भी जरूरी है। टेक ऑफ से पहले यात्रियों की अनिवार्य जांच के लिए भी व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा हवाई पट्टी पर इंजीनियरों की टीम, कार्गो की सुविधा और फ्यूल की व्यवस्था जरूरी है।

साथ ही इंफ्रास्टक्चर बढ़ाने के लिए हमलोग 10 साल की लीज पर हवाई अड्डा मैदान लेना चाहते हैं। यदि जिला प्रशासन हमें लीज पर यह मैदान दे तो हवाई सेवा से जुड़ी तमाम सुविधाएं बहाल करेंगे। सरकार से अनुमति मिले तो अक्षय तृतीया यानी 3 मई को हवाई सेवा की शुरुआत करेंगे। बता दें कि भागलपुर में रनवे की लंबाई 3600 फीट और हवाई अड्डा एरिया 3600 वर्गफीट लंबी गुना 100 वर्ग फीट चौड़ी है।

आपको बता दें कि, हवाई अड्डा के चारदीवारी में करीब 40 जगहों पर खुले दरवाजे है जिसे बंद भी करना है। कंपनी ने 3 मई से सेवा शुरू करने की बात कही है जिसके लिए उसे सरकार की अनुमति चाहिए होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp