Met Gala के रेड कारपेट पे अपने आज से पहले कई बार यह देखा होगा की सेलेब्रिटी अजीबो गरीब ड्रेस में नज़र आते हैं। ड्रेस के साथ साथ उनके मेकअप भी कभी कभी अजीब होते हैं। लेकिन इस बार के Met Gala के रेड कारपेट पे ऐसा कुछ हुआ की सब शॉक हो गए लेकिन ख़ुशी से। जी हां, मेट गाला के रेड कारपेट पे Commissioner Laurie Cumbo ने सगाई कर ली है।
एन्यूयॉर्क सिटी (New York City) की प्रेम कहानी सोमवार, 2 मई की रात मेट गाला के रेड कारपेट पे दिखी। जहां पूर्व विधानसभा उम्मीदवार बॉबी डिजी ओलिसा (Bobby Digi Olisa) ने न्यूयॉर्क शहर के सांस्कृतिक मामलों के आयुक्त लॉरी कंबो (Commissioner Laurie Cumbo) को अपने घुटनों पे बैठ कर शादी के लिए पूछा। जिसे Laurie Cumbo ने इस प्रपोजल को हां करते हुए सगाई कर ली। Bobby Digi ने इस दिन के लिए वो दिन चुना जब पूरी दुनिया की नज़र फैशन की सबसे बड़ी रात पर थी।
बता दें इस सगाई ने लाइव सेलिब्रिटी के इंटरव्यू को रोक दिया। क्योंकि मेट गाला के मेहमान डिजी ओलिसा को घुटने के बल नीचे देखने के लिए लोग मुड़े, जिससे भीड़ और उपस्थित लोग उत्साह में चिल्लाने लगे और चिल्लाते हुए यह कहने लगे “हाँ कहो”, जो निश्चित रूप से Laurie ने किया।










































