AAP-Punjab-MLA-Jaswant-Singh-Gajjan-Majra

अरविन्द केजरीवाल की पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा (Jaswant Singh Gajjan Majra) के आवास पर सीबीआई ने छापा मारा है। पंजाब विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के ऊपर 40 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने छापा मारा है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 40 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा से जुड़े तीन परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने इसकी जानकारी शनिवार, 7 मई को दी।

अधिकारीयों ने बताया कि, अमरगढ़ विधायक के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी के मामले के सिलसिले में संगरूर जिले के मलेर कोटला इलाके में तलाशी ली जा रही है, जहां उनका पैतृक घर है। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

Join Telegram

Whatsapp