parrot

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय के एक व्यक्ति ने पुलिस के पास अजीबो-गरीब शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। जगदलपुर शहर के मेन रोड निवासी मनीष ठक्कर ने बड़े लाड-प्यार से तोता पाला था। तोता गुरुवार को पिंजरे से उड़ गया। काफी खोजबीन के बाद तोता नहीं मिला तब मालिक ने कोतवाली पुलिस की मदद मांगी है।

दरअसल, जगदलपुर के मनीष ठक्कर ने घर में तोता पाला था। तोता पिछले 7 सालों से घर में था। परिवार के सभी लोग तोते की मनुहार में लगे रहते थे। उसे एक से बढ़कर एक चीजें लाकर खिलाते थे। सुबह से रात तक परिवार के सदस्य की तरह उसकी देखभाल होती थी। परिवार के लोग उसकी तिमारदारी करते और उसका नखरा भी सहते। गुरुवार 12 मई की सुबह तोता पिंजरे से फुर्र हो गया। अब पिंजरे में तोते को न देखकर पूरा परिवार बेचैन है। आस-पास पूरे परिवार ने तोते को तलाश किया। मोहल्ले के सभी पेड़ में उसे ढूंढा, लेकिन तोता नहीं मिला। तब यह मामला थाने पहुंचा।

तोते का मालिक मनीष ठक्कर ने कोतवाली थाना को सौंपे आवेदन में लिखा है कि उनका तोता कहीं उड़ गया है। लाड प्यार का यह नतीजा निकला कि तोता उड़ गया। उसे जल्द तलाश कर लाया जाए। पिछले 5 दिनों से पुलिस भी तोता (मिट्ठू) की खोज कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। तोते को तलाशना पुलिस की लिए चुनौती बन गई है। आसपास तोते की तलाश भी जारी है। आवेदक से तोते की फोटो मंगाई गई है।

Join Telegram

Join Whatsapp