Marvels Studio के फेमस ‘Avengers’ और ‘Guardians of the Galaxy’ में Star Lord के किरदार से जाने जाने वाले एक्टर क्रिस प्रैट (Chris Pratt) और कैथरीन श्वार्ज़नेगर (Katherine Schwarzenegger) ने अपनी दूसरी बच्ची के आगमन की खुशी शेयर की है। Chris Pratt ने सोमवार, 23 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस खबर की जानकारी दी है। उनकी इस जानकारी के बाद सोशल मीडिया पर क्रिस और उनकी बेटी बेटी की ही चर्चा हो रही है।
अपने फैंस को बेटी की खुशखबरी के साथ साथ उन्होंने अपने चाहने व;लोन से अपनी बेटी का नाम भी साझा किया है। उन्होंने अपनी नवजात बेटी के नाम एलोइस क्रिस्टीना श्वार्ज़नेगर प्रैट (Eloise Christina Schwarzenegger Pratt) रखा है। इंस्टा पोस्ट में, क्रिस और कैथरीन ने खुलासा किया कि उन्होंने 21 मई को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया और उसका नाम एलोइस क्रिस्टीना श्वार्ज़नेगर प्रैट रखा।
पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हम अपनी दूसरी बेटी एलोइस क्रिस्टीना श्वार्ज़नेगर प्रैट के जन्म की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम धन्य और आभारी से परे महसूस करते हैं। प्यार, कैथरीन और क्रिस।” क्रिस ने अपनी पोस्ट में एक और लाइन जोड़ दी कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।
पोस्ट पर टिप्पणी करने वालों में कैथरीन की मां मारिया श्राइवर भी शामिल थीं। मारिया ने लिखा, “हम बहुत धन्य हैं ब्रावो बधाई भाग्यशाली एलोइस।” इस जानकारी को पाने के बाद इनके फैंस काफी खुश हिन् और इस जोड़े को बधाईयां दे रहे हैं।
क्रिस की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ‘जुरासिक वर्ल्ड’ के तीसरे पार्ट ‘जुरासिक वर्ल्ड – डोमिनियन’ में नजर आएंगे। फिल्म के 2 ट्रेलर अभी तक रिलीज किए जा चुके हैं और दोनों ही पब्लिक का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।










































