सिंगर शकीरा (Shakira) और उनके साथी फुटबॉलर जेरार्ड पीक (Gerard Pique) ने अपने 12 साल के रिश्ते को खत्म कर लिया है। उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार शकीरा की पब्लिक रिलेशन फर्म द्वारा जारी बयान में कहा गया, “हमें यह पुष्टि करने के लिए खेद है कि हम अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चों की भलाई के लिए, जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। समझने के लिए धन्यवाद।”
शकीरा ने बार्सिलोना के डिफेंडर (Barcelona Defender) जेरार्ड से मुलाकात की, जब वह अपने 2010 विश्व कप के गान, वाका वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका) का प्रचार कर रही थीं। शकीरा और जेरार्ड 2011 से साथ हैं। उनके दो बच्चे साशा (Sasha) और मिलान (Milan) हैं। उनके पहले बच्चे का जन्म 2013 और दूसरे बच्चे का जन्म 2015 में हुआ। हालांकि कपल ने शादी नहीं की है।
हालाँकि, इससे पहले खबरें आई थीं कि जेरार्ड ने शकीरा को धोखा दिया है। उन्हें एक महिला के साथ देखा गया था। जेरार्ड के किसी अन्य महिला से अफेयर के बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया। बता दें की फ़िलहाल शकीरा 26 मई को एक अपील हारने के बाद स्पेन में कथित कर धोखाधड़ी के आरोपों पर मुकदमे का सामना कर रही है। अभियोजकों का दावा है कि वह 2012 और 2014 के बीच अर्जित इनकम पर टैक्स में 14.5 मिलियन यूरो ($ 15.54 मिलियन) तक का भुगतान करने में विफल रही।