World Largest Plant

ईश्वर की बनाई इस दुनिया में कई रहस्य छिपे हैं जिसे जानने के बाद हमें भरोसा नहीं होता है। हम इसे या तो अजूबा कहते हैं या फिर चमत्कार का नाम दे देते हैं। ऐसा ही एक अब अजूबा वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है। समुद्री की गहराई में कई रहस्य छिपे हैं। अब इस गहराई में वैज्ञानिकों ने एक पौधा खोज निकाला है। ये पौधा कोई ऐसा वैसा पौधा नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा पौधा है। ये पौधा इतना बड़ा है की ये फुटबॉल के 20 हजार मैदान के बराबर एरिया को कवर कर सकता है।

वैज्ञानिकों ने ऑस्ट्रेलिया के तट पर दुनिया के सबसे बड़े पौधे की खोज की है। ये पौधा दिखने में कुछ समुद्री घास जैसा लगता है, लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक, पानी के नीचे फैला ये समुद्री घास दरअसल एक ही पौधा है, जो करीब 4,500 साल पहले एक ही बीज से उगा था। ये विशाल समुद्री घास, जिसे पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलिस (Posidonia australis) के नाम से जाना जाता है, शार्के बे (Shark Bay) में 200 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यानी की ये समुद्री घास फुटबॉल के 20 हजार मैदान के बराबर एरिया कवर करता है।

आप ऐसे भी समझ सकते हैं की ये पौधा इतना बड़ा है कि न्यूयॉर्क के मैनहटन जैसे 3 शहरी इलाके इसमें समा जाएंगे, और ये कोई हवा में की गयी बातें नहीं हैं, बल्कि ये रिसर्च रॉयल सोसाइटी बी (Royal Society B) की कार्यवाही में पब्लिश हुआ है। दुनिया के सबसे बड़े इस पौधे का पता वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी (University of Western Australia) और फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी (Flinders University) के वैज्ञानिकों ने लगाया है। वैसे वैज्ञानिकों को भी इस पौधे का पता बाय चांस ही चला।

ये पौधा शार्क बे में मिला है। बता दें की शार्क बे, विश्व धरोहरों में शामिल एक विशाल खाड़ी है, जहां का समुद्री जीवन वैज्ञानिकों को काफी अट्रैक्ट करता है। यहाँ रिबन वीड प्रजाति की एक खास घास पाई जाती है। रिसर्चर्स, यहाँ इसी रिबन वीड प्रजाति की जेनेटिक डायवर्सिटी को समझने आये थे। रिसर्चर्स ने शार्क बे से नमूने जुटाए और करीब 18,000 जेनेटिक मार्कर्स की स्टडी की, जिससे कि हर सैंपल का एक फिंगरप्रिंट’ तैयार किया जा सके। दरअसल, रिसर्चर्स ये जानना चाह रहे थे कि ऐसे कितने पौधे मिलकर समुद्री घास का पूरा मैदान तैयार करते हैं। लेकिन जब उन्हें इस सवाल का जवाब मिला तब उनके होश ही उड़ गए।

रिसर्चर्स को पता चला, की ये पूरा घास का मैदान, एक ही पौधा है। ये एक अद्भुत पौधा है, जो पूरे शार्क बे में अलग-अलग कंडीशंस में उगा हुआ है। लीड ऑथर जेन एडगेलो (Jane Edgeloe) ने बताया कि ये अर्थ पर अब तक जाने जानेवाला सबसे बड़ा पौधा है। अपने आकार के अलावा इस पौधे की जो सबसे बड़ी खासियत है, वो ये कि मुश्किल हालात में भी ये पौधा जिंदा रहता है। बिना फूल खिले और बीजों के उत्पादन के बिना भी यह पौधा बहुत मजबूत मालूम होता है। ये पौधा वर्तमान में कछुए, केकड़ों, मछली, डॉल्फ़िन, दूसरे समुद्री मैमल्स सहित अन्य समुद्री प्रजातियों को आवास प्रदान करता है। फ़िलहाल इस पौधे को और करीब से समझने के लिए रिसर्चर्स की टीम शार्क बे में कई तरह के रिसर्च कर रही है। इस रिसर्च के बाद और क्या बातें सामने आती है या फिर कुछ और नया खुलासा होता है, अब ये देखना दिलचस्प होगा।

Join Telegram

Join Whatsapp