एक्सिस बैंक की बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया (Hurun India) ने भारत की 500 सबसे मूल्यवान निजी कंपनियों की लिस्ट जारी कर दी है। ₹18.9 लाख करोड़ के मूल्य के साथ, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ₹12.9 लाख करोड़ के साथ दूसरे और HDFC बैंक (HDFC Bank) ₹7.7 लाख करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
इसके अलावा, लिस्ट के अनुसार, टॉप 10 कंपनियों का कुल मूल्य ₹71.8 लाख करोड़ ($940 बिलियन) पर स्थिर रहा है, जो भारत के GDP के 37% और बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 के कुल मूल्य के 31% के बराबर है। वहीं, इस लिस्ट के अनुसार, चार सूचीबद्ध यूनिकॉर्न – नायका (Nykaa), ज़ोमैटो (Zomato), पेटीएम (Paytm) और पॉलिसीबाजार (Policybazaar) के मूल्य में समीक्षा अवधि के दौरान 1,61,007 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
हुरुन इंडिया द्वारा टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों की पूरी लिस्ट
- रिलायंस इंडस्ट्रीज (₹18,87,881 करोड़)
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (12,97,756 करोड़)
- HDFC बैंक (7,67,836 करोड़)
- इंफोसिस (6,59,427 करोड़)
- ICICI बैंक (5,16,502 करोड़)
- अडानी ग्रीन एनर्जी (4,50,874 करोड़)
- भारती एयरटेल (4,34,851 करोड़)
- हॉउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (4,04,251 करोड़)
- बजाज फाइनेंस (4,03,930 करोड़)
- कोटक महिंद्रा बैंक (3,55,403 करोड़)