रविवार, 3 जुलाई को मुंबई के JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित VLCC फेमिना मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमें कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने जजों का दिल जीत मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Miss India World 2022) का ख़िताब अपने नाम की। वहीं राजस्थान की रुबल शेखावत (Rubal Shekhawat) फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप ( first runner-up) और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान (Shinata Chauhan) फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप (second runner-up) बनीं।
सिनी शेट्टी को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) ने पहनाया। टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे। विजेता के तौर पर सेलेक्ट होने पर सिनी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। इसके बाद उनके साथ कड़ी बाकि की कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जीत के लिए बधाई दी।
मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। जिसमें नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरेया, मिथाली राज समेत कई कलाकार शामिल थे। इस इवेंट में कृति सेनन ने अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगाया। इस इवेंट की एक खास बात ये भी थी कि नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने हुए 20 साल पूरे हो गए थे। और इस उपलब्धि को भी स्टेज पे सेलिब्रेट किया गया।
Sini Shetty की बात करें तो वे कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में ही हुआ। वह अभी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। लेकिन उनको डांसिंग से शुरू से प्यार रहा है। उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगत्रम और भरतनाट्यम समाप्त कर दिया था।