Heavy-Rain-And-Thunderstrom

मानसून के बिहार में पसरने से पूरा बिहार झमाझम बारिश का आनंद उठा रहा है। तो वहीं ठनका गिरने से लोग के मौत का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के भीतर राजधानी पटना समेत अन्य जगहों पर वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बिहार में अब भी उत्तर बिहार की तरह झमाझम बारिश नहीं हो रही है।

उत्तर बिहार में झमाझम बारिश के बीच अररिया और किशनगंज जिले में एक-दो जगहों पर ठनका गिरने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां लोगों से विभाग द्वारा खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसके साथ ही मौसम विदों के मुताबिक इस सप्ताह दक्षिण बिहार में झमाझम बारिश की संभावना है।

फिलहाल बिहार के कई जिलों के आसमान पर बादल छाए रहने से उमस वाली गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विदों के मुताबिक राज्य के सभी हिस्सों में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। मानसून की ट्रफ लाइन अनूपगढ़, ग्वालियर, सीधी, जमशेदपुर, दक्षिण झारखंड, बंगाल की खाड़ी होते हुए गुजर रही है। इसके असर से मंगलवार तक बिहार कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

Join Telegram

Join Whatsapp