Ali Fazal
Ali Fazal

बता दें कि मिर्जापुर फेम स्टार अली फज़ल स्थानीय लोगों के बीच काफी हिट है और लोग उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए उत्सुक थे. शूटिंग के बाद उनका लुक वायरल हो रहा है. मिर्ज़ापुर की अगली किस्त के आस-पास चर्चा तेज होने के साथ अली फज़ल अपने अगले, हास्य फ्रेंचाइजी फुकरे 3 की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे.

अभिनेता अली फजल हाल ही में अपने अगली सीरीज के लिए रहस्यमय तरीके से शूटिंग करते हुए नज़र आये. रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह भर ये शूटिंग चली है. इस दौरान किसी भी डिटेल्स को लीक करने की अनुमति नहीं थी. लेकिन वैनिटी वैन में वापस जाते समय, अली फज़ल को प्रशंसकों ने कैमरा से शूट कर ही लिया. सूट पहने अभिनेता का लुक, हिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘जॉन विक’ से केअनु रीव्स से मेल खाता नज़र आया. हालांकि यह अभी भी अज्ञात है कि अली का किरदार जॉन विक लुक के प्रति कोई समानता रखता है, लेकिन अली निश्चित रूप से इस लुक को न्याय देते हुए नज़र आये.

एक सूत्र का कहना है, “यह एक टाइट शेड्यूल था और अली सीरीज में एक दिलचस्प भूमिका निभा रहे है. कहानी के बारे में इस वक़्त कुछ भी कहना अपने आप में अन्याय करने जैसा होगा. लुक अपने आप में दिलचस्प है और कोई भी अली को जॉन विक लुक में मिस नहीं कर सकता है. श्रीजीत मुखर्जी द्वारी निर्देशित यह सीरीज की शूटिंग अली के साथ औरंगाबाद के एल्लोरा गुफाओं में किया गया है और इस साल के अंत में एक प्रमुख ओटीटी द्वारा जारी किया जाएगा.”