बिहार में अब हर दिन बारिश हो रही है। कहीं हल्की तो कहीं भरी बारिश हो रही है। लेकिन इसी बीच बिहार में लगातार मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी बिहार में लोग बारिश और वज्रपात के दौरान घर से बाहार रह रहे हैं। जिस कारण बिहार में मानसून का वज्रपात लोगों पर कहर बनकर लोगों पर टूट रहा है। लेकिन इसके साथ ही बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट है।
बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर 8 लोगों की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। इनमें से पांच सारण, दो मुजफ्फरपुर और एक जहानाबाद जिले का रहने वालाे थे। आपको बता दें कि इस साल अभी तक 170 से ज्यादा लोग आकाशीय बिजली की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते कुछ सालों में राज्य में ठनका गिरने की घटनाएं बढ़ी काफी ज्यादा बढ़ गयी है।
शनिवार, 7 अगस्त को सारण जिले के मढ़ौरा और दरियापुर में खराब मौसम की वजह से अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरा। इसकी चपेट में आने से दो किसान, एक मजदूर, एक युवक और एक छात्र की मौत हो गई है। ठनका गिरने की वजह से इस साल बिहार में अब तक 170 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 84 मौतें सिर्फ जून और जुलाई महीने में हुई हैं। पिछले साल भी 280 लोगों को वज्रपात की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं, 2020 में सर्वाधिक 459 लोगों की वज्रपात से मौत हुई थी।











































